Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC-JSSC आंदोलन को लेकर जामताड़ा में छात्रों की प्रेस वार्ता, निष्पक्ष समाधान की मांग

Jamtara: रांची में चल रहे JPSC-JSSC आंदोलन के समर्थन में शनिवार को जामताड़ा में छात्रों ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार से...

Jamtara Students
प्रेस वार्ता करते छात्र

Jamtara: रांची में चल रहे JPSC-JSSC आंदोलन के समर्थन में शनिवार को जामताड़ा में छात्रों ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार से विभिन्न मांगों पर शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. छात्रों ने कहा कि झारखंड के हजारों युवा लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े विवादों के कारण अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की मांग 

प्रेस वार्ता में छात्र निर्भय मंडल ने कहा कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि वर्षों से मेहनत कर रहे अभ्यर्थियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में स्पष्टता रहने से छात्रों का भरोसा भी कायम रहेगा. वहीं छात्र राकेश मंडल ने कहा कि सरकार को आंदोलनरत छात्रों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और उचित समाधान निकालना चाहिए. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़ा यह मामला लंबे समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए.

जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने भी छात्रों की मांगों का किया समर्थन

वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है. प्रेस वार्ता के माध्यम से छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राज्य सरकार से JPSC-JSSC से जुड़े विवादों का जल्द समाधान करने, परीक्षा एवं नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा आंदोलनरत अभ्यर्थियों से संवाद स्थापित करने की मांग की.

यह भी पढ़ें: छात्रों की समस्याओं पर सरकार गंभीर: JPSC-JSSC मामलों को CM के समक्ष रखेंगे सुदिव्य सोनू, फीडबैक के लिए E-Mail जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *