Click Here
Click Here
Click Here

रांची: पुलिस की तत्परता, फिरायालाल चौक पर अपनों से बिछड़ी मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

रांची: मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब भीड़भाड़ के बीच एक नन्ही बच्ची...

Oplus_16908288

रांची: मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब भीड़भाड़ के बीच एक नन्ही बच्ची अपने परिजनों से अचानक बिछड़ गई, हालांकि, रांची पुलिस की सतर्कता और मानवीय चेहरे ने इस घटना का सुखद अंत किया और महज कुछ ही घंटों के भीतर बच्ची को उसके रोते-बिलखते माता-पिता से मिला दिया. जानकारी के अनुसार, फिरायालाल चौक के व्यस्त इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने एक छोटी बच्ची को अकेले खड़े होकर रोते हुए देखा. आसपास किसी अभिभावक के न होने पर पुलिस ने तुरंत स्थिति को भांप लिया. ट्रैफिक और पीसीआर के जवानों ने बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया और उसे सांत्वना दी. बच्ची काफी डरी हुई थी, जिसके कारण वह अपने घर का पता या परिजनों का मोबाइल नंबर बताने में असमर्थ थी. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों से बच्ची के बारे में जानकारी जुटाई और बच्ची की फोटो और सूचना तुरंत पुलिस के इंटरनल ग्रुप्स और वायरलेस पर प्रसारित की गई. पुलिस ने आसपास के कैमरों की मदद से यह देखने की कोशिश की कि बच्ची किसके साथ आई थी. कुछ ही समय बाद, बच्ची को ढूंढते हुए उसके परिजन बदहवास हालत में पुलिस के पास पहुंचे. उचित पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, पुलिस ने बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *