Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, गाजे-बाजे के साथ निकला भव्य अखाड़ा जुलूस

पाकुड़: जिले में रामनवमी का पर्व धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. जिला मुख्यालय सहित प्रखंड और ग्रामीण क्षेत्रों में भी...

पाकुड़: जिले में रामनवमी का पर्व धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. जिला मुख्यालय सहित प्रखंड और ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

इस अवसर पर रामभक्तों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला. जुलूस में श्रद्धालु हाथों में ध्वज लिए और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करते नजर आए.इस दौरान पूरा शहर भगवा रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया और “जय श्रीराम” के गूंजते नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया.

अखाड़ा जुलूस में भारी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. साथ ही बच्चों ने भी झांकियों में अपनी प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया.सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. पूरे शहर में ड्रोन के जरिए निगरानी की गई, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *