Click Here
Click Here
Click Here

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रांची आगमन,एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

रांची: भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेवा के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान राज्यपाल समेत...

रांची: भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेवा के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान राज्यपाल समेत कई प्रमुख नेताओं ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया. जैसे ही उपराष्ट्रपति का विशेष विमान एयरपोर्ट पर उतरा, वहां मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया. उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद यह झारखंड का उनका पहला दौरा होगा. उपराष्ट्रपति इस दौरान खूंटी जिले के उलिहातु गांव में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थान पर जाएंगे. जहां वे श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से परस्पर बातचीत करेंगे। उपराष्ट्रपति इसके बाद रांची में आईआईएम रांची के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. बता दें कि सीपी राधाकृष्णन झारखंड के राज्यपाल पद पर रह चुके हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *