Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को वितरित किए जा रहे एलपीजी सिलेंडर

पाकुड़: पाकुड़ के हिरणपुर थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किया जा रहा है. यह...

पाकुड़: पाकुड़ के हिरणपुर थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किया जा रहा है. यह व्यवस्था उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है.

उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस की कोई कमी या समस्या नहीं है. बुकिंग के बाद कंपनी के कर्मचारी सीधे थाना परिसर में पहुंचकर सिलेंडर उपभोक्ताओं को दे रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क या अवैध शुल्क नहीं लिया जा रहा है. सभी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित है.

गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि पाकुड़ में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिलेगा. उन्होंने कहा कि सभी लोग अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि हर उपभोक्ता को सुविधा समय पर उपलब्ध हो सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *