Click Here
Click Here
Click Here

विदेश में ठिकाना बनाकर गैंग ऑपरेट कर रहा है गैंगस्टर राहुल दुबे

रांची: अमन साहू के एनकाउंटर एवं मयंक सिंह के प्रत्यर्पण के बाद गैंग का संचालन कर रहे राहुल दुबे के विदेश में...

रांची: अमन साहू के एनकाउंटर एवं मयंक सिंह के प्रत्यर्पण के बाद गैंग का संचालन कर रहे राहुल दुबे के विदेश में होने की सूचना है.
गिरफ्तार गुर्गों से हुई पूछताछ में यह पता चला है कि वह एशिया महाद्वीप के किसी देश में छिपा हुआ है.

टेलीग्राम के जरिए मिलते थे आदेश

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, राहुल दुबे गैंग के पकड़े गए एक गुर्गे ने पूछताछ में एटीएस को बताया कि उसे टेलीग्राम के जरिए आदेश मिलते थे. राहुल दुबे से मिलने की इच्छा जताने पर उसे बताया गया कि वह इस देश में नहीं, बल्कि विदेश में है. ऐसे में एटीएस अब तकनीकी आधार पर अनुसंधान कर रही है.

ATS खंगाल रही लिंक 

गुर्गों को मिले आदेश, सूचनाओं और धमकियों में इस्तेमाल किए गए नंबरों व तंत्रों की गहन जांच की जा रही है. ATS विशेष रूप से गिरोह के सदस्यों के मोबाइल नंबरों और इस्तेमाल किए जा रहे URL के आधार पर राहुल दुबे का लिंक खंगाल रही है. ज्ञात हो कि इससे पहले भी मयंक सिंह अजरबैजान से गिरोह का संचालन कर रहा था.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *