Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 53वां स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

  गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 53वें स्थापना दिवस को लेकर आज सोमवार को गिरिडीह का ऐतिहासिक झंडा मैदान सज-धज कर...

 

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 53वें स्थापना दिवस को लेकर आज सोमवार को गिरिडीह का ऐतिहासिक झंडा मैदान सज-धज कर तैयार है. पार्टी इस बार अपने स्थापना दिवस को बेहद खास और भव्य तरीके से मनाने जा रही है. आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और पूरे शहर को झामुमो के रंग में रंग दिया गया है. समारोह के लिए झंडा मैदान में एक विशाल और आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है. शहर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह भव्य तोरणद्वार बनाए गए हैं. इसके साथ ही पूरे शहर में पार्टी के झंडे, बैनर, होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं.सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुख्ता इंतजाम किए हैं.

दिग्गज नेताओं का होगा जमावड़ा

स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करेंगे. उनके अलावा विशिष्ट अतिथियों में शामिल होंगे सुदिव्य कुमार सोनू: नगर विकास मंत्री, कल्पना मुर्मू सोरेन: गांडेय विधायक इसके अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे.

पहली बार बदली गई तारीख

इस वर्ष का स्थापना दिवस कई मायनों में ऐतिहासिक और अलग माना जा रहा है. आमतौर पर झामुमो अपना स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष चार मार्च को मनाता रहा है, लेकिन इस बार यह कार्यक्रम 30 मार्च को आयोजित किया जा रहा है. तारीख में इस बदलाव के बावजूद समर्थकों के जोश में कोई कमी नहीं दिख रही है. माना जा रहा है कि इस समारोह में पूरे जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे. विशेष बात यह है कि इस बार केवल ग्रामीण क्षेत्रों से ही नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्रों से भी बड़ी भागीदारी की उम्मीद है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *