Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: बगोदर में युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोमवार एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में...

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोमवार एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया है. मृतक की पहचान घाघरा गांव के डुमरिया टोला निवासी गोपाल महतो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सबसे पहले युवक का शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत बगोदर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया..पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हत्या का मामला है, आत्महत्या या फिर किसी अन्य कारण से युवक की मौत हुई है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है.।घटना की खबर मिलते ही बगोदर विधायक नागेंद्र महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की. विधायक ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है. घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग इस घटना को लेकर सहमे हुए हैं. पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *