Click Here
Click Here
Click Here

केन्दू पत्ती तोड़ने वाले मजदूरों की सुविधाओं का रखें विशेष ख्याल : आयुक्त

Palamu : पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में वर्ष 2026 मौसम के लिए केन्दूपत्ती के संग्रहण मूल्य प्रति मानक बोरा के निर्धारण...

Palamu : पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में वर्ष 2026 मौसम के लिए केन्दूपत्ती के संग्रहण मूल्य प्रति मानक बोरा के निर्धारण के लिए बैठक हुई. राज्य सरकार को परामर्श देने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त-सह केन्दूपत्ती सलाहकार समिति की अध्यक्ष कुमुद सहाय ने की. केन्दूपत्ती सलाहकार समिति की इस बैठक में वर्ष 2026 में केन्दू पत्ता के क्रय दर के निर्धारण को लेकर प्राथमिक संग्रहण कर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया. बैठक में बताया गया कि केन्दू पत्ता क्रय के लिए संग्रहण मूल्य का निर्धारण करने को लेकर सरकार को परामर्श देना है. बैठक की शुरुआत में आयुक्त ने समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए वन विभाग के पदाधिकारी एवं केन्दू पत्ता संग्रहणकर्ता सदस्यों से उचित परामर्श देने को कहा.

ये भी पढ़ें : 31 मार्च को चांडिल में बिजली दफ्तर खुले रहेंगे, उपभोक्ता आसानी से जमा कर सकेंगे बिल

1921 रुपए प्रति मानक बोरा संग्रहण मूल्य का निर्धारण

बैठक में बताया गया कि सरकार द्वारा वर्ष 2025 में केन्दू पत्ता के क्रय के लिए 1883 रुपये प्रति मानक बोरा संग्रहण मूल तय किया गया था. बैठक में समिति के सदस्यों ने विभिन्न दरों का प्रस्ताव दिया. विचार-विमर्श एवं मजदूर के हित का ख्याल रखते हुए केन्दू पत्ता क्रय के लिए 1921 रुपए प्रति मानक बोरा संग्रहण मूल्य के निर्धारण का परामर्श सरकार को देने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. इसमें सरकारी एवं रैयती भूमि पर उगने वाले केन्दू पत्ता शामिल हैं. प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने लघु वन उपज केन्दू पत्ती तोड़ने वाले मजदूर की सुविधा का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि केन्दू पत्ती तोड़ने का कार्य गर्मी के दिनों में होगा, ऐसे में मजदूरों की सुविधा का ख्याल रखना सुनिश्चित करें. उन्होंने केन्दू पत्ती के संग्रहण कार्य को बेहतर तरीके से निष्पादित करने का भी निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें : भ्रष्टाचारियों को बचाने में ACB का दुरुपयोग, जनता करेगी हिसाब: बाबूलाल मरांडी

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त-सह-केन्दू पत्ती सलाहकार समिति के अध्यक्ष कुमुद सहाय, आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, लघु वन पदार्थ परियोजना अंचल, हजारीबाग के महाप्रबंधक एवं संयोजक-सह-सचिव डॉ. बी. बास्करन, मेदिनीनगर के वन संरक्षक प्रवेश अग्रवाल, गढ़वा के केन्दूपत्ती व्यापारी के प्रतिनिधि (सदस्य) कृष्णा प्रसाद यादव, डाल्टनगंज के बीड़ी निर्माताओं के प्रतिनिधि (सदस्य) बिनोद यादव, पलामू जिला के केन्दूपत्ती उगाने वाले अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधि (सदस्य) शंखनाथ उरांव, पलामू जिला के केन्दूपत्ती उगाने वाले अनुसूचित जाति के प्रतिनिधि (सदस्य) बालमुकुन्द पासवान, गढ़वा के केन्दूपत्ती उगाने वाले पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधि (सदस्य) मुखू राम, पलामू के केन्दूपत्ती उगाने वाले सामान्य जाति के प्रतिनिधि (सदस्य) इफतेखार अहमद खान, गढ़वा के केन्दूपत्ती से सबंध रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ता/गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि (सदस्य) ब्रज किशोर सिंह आदि उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *