रांची: पाकिस्तान में अपनी पहचान बदल कर बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान की सास रोजी परवीन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उसे गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के सदस्यों के साथ सांठ-गांठ रखने और उन्हें सिम कार्ड मुहैया कराने के मामले में जमानत दे दी है.
निजी मुचलके भरने की शर्त पर जमानत
रोजी परवीन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट में सुनवाई हुई. आरोपी की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल और सोनाली भट्टाचार्य ने बहस की. कोर्ट ने रोजी परवीन को दस-दस हजार रुपये के निजी मुचलके भरने की शर्त पर जमानत दी है. रोजी परवीन के पास से पुलिस ने सोना भी बरामद किया था जिसे जब्त किया गया था.
