Click Here
Click Here
Click Here

स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या के आरोपियों की बेल के खिलाफ सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

रांची: स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप के हत्यारोपी मनोहर कुमार सिंह और संजय सिंह की जमानत के खिलाफ राज्य सरकार...

रांची: स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप के हत्यारोपी मनोहर कुमार सिंह और संजय सिंह की जमानत के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. राज्य सरकार की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें आरोपी को जमानत दी गई है. इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 6 अप्रैल को सुनवाई होगी. इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को नोटिस जारी किया है. दोनों आरोपियों को पिछले वर्ष 25-25 हजार के निजी मुचलके जमा करने और आधार कार्ड में बदलाव नहीं करने और ट्रायल के दौरान इस केस से जुड़े गवाहों को प्रभावित नहीं करने की शर्त पर बेल दी थी.दरअसल पिछले वर्ष दो अगस्त की देर स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. तीन अगस्त को खून से लथपथ अनुपम कच्छप का शव कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रिंग रोड के पास स्थित एक होटल के सपीप से बरामद हुआ था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *