सिख समुदाय के लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, ग्रहण की सदस्यता

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सिख समुदाय के सैकड़ों...

सिख समुदाय के लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली. इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने नए सदस्यों का स्वागत किया गया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया.

लोगों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी

केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सर्वधर्म समभाव और भाईचारे की पक्षधर रही है. सिख समुदाय का ऐतिहासिक योगदान देश और समाज के निर्माण में अतुलनीय रहा है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिख समाज के सम्मानित लोगों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रदेश में कांग्रेस की विचारधारा और मजबूत होगी.

विचारों की एकजुटता का प्रतीक

वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है. उन्होंने कहा कि यह सदस्यता कार्यक्रम केवल संख्या में वृद्धि नहीं, बल्कि विचारों की एकजुटता का प्रतीक है.

सदस्यता ग्रहण करने वाले समाजसेवी सुखपाल सिंह नामधारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, समावेशी नीति और जनहित के कार्यों से प्रेरित होकर सिख समाज के लोग आज बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने और जनता की आवाज को बुलंद करने में सक्रिय योगदान देंगे.

यह भी पढ़ें: बजट सत्र: कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के राज्यपाल को करें बर्खास्त- प्रदीप यादव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *