Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में कोल माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई रामगढ़ और धनबाद में दर्जनों कोयला के अवैध मुहाने ध्वस्त

रामगढ़/धनबाद: झारखंड के प्रमुख कोयला क्षेत्रों में अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ पुलिस और कोयला कंपनियों ने साझा मोर्चा खोल दिया...

रामगढ़/धनबाद: झारखंड के प्रमुख कोयला क्षेत्रों में अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ पुलिस और कोयला कंपनियों ने साझा मोर्चा खोल दिया है. शुक्रवार को सीसीएल के कुजू क्षेत्र और बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छापेमारी और डोजरिंग अभियान चलाकर अवैध कारोबारियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया.

रामगढ़: मांडू की सेमरा खदान में सीसीएल का डोजरिंग अभियान:

रामगढ़ जिले के मांडू स्थित सेमरा खदान में सीसीएल प्रबंधन ने अवैध खनन रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक के निर्देश पर क्षेत्रीय सुरक्षा बल और परियोजना सुरक्षा टीम ने संयुक्त रूप से एक व्यापक अभियान चलाया. जेसीबी मशीनों की सहायता से खदान तक पहुंचने वाले सभी मुख्य और छोटे रास्तों को गहरे गड्ढे खोदकर पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सीसीएल अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि बंद पड़ी खदानों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सुरक्षा प्रभारी शिवधर महतो ने मांडू थाना में औपचारिक आवेदन देकर अवैध उत्खनन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

धनबाद: बस्ताकोला में पुलिस, बीसीसीएल और सीआईएसएफ का साझा एक्शन:

धनबाद के अलकडीहा क्षेत्र में कोयला तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. यहां तिसरा पुलिस, बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया. कुइयां पीओ के नेतृत्व में बंगाली कोठी, कुइंया 5 और 7 नंबर सहित आधा दर्जन से अधिक संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी की गई. माफियाओं द्वारा कोयला निकालने के लिए बनाए गए अवैध मुहानों को डोजरिंग कर मिट्टी से भर दिया गया. पिछले सप्ताह ही प्रबंधन ने 40 टन अवैध कोयला जब्त किया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *