सिमडेगा में पुलिस अधिकारियों का तबादला इंस्पेक्टर भिखारी राम को मिला सदर थानेदार का अतिरिक्त प्रभार

  सिमडेगा: जिले में पुलिस विभाग के कार्यों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चार पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया...

 

सिमडेगा: जिले में पुलिस विभाग के कार्यों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चार पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है, वहीं एक पुलिस निरीक्षक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

रोहित कुमार रजक का तबादला

जारी आदेश के मुताबिक, सदर थाना का प्रभारी थानेदार का कमान संभाल रहे सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार रजक को सिमडेगा थाना प्रभारी पद से स्थानांतरित कर जलडेगा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है.

वीरेन्द्र मुर्मू को नई जिम्मेदारी

वहीं सब इंस्पेक्टर वीरेन्द्र मुर्मू, जो पूर्व में कुरडेग थाना में पदस्थापित थे, उन्हें बांसजोर ओपी में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है.

विद्यासागर चौरोसिया का स्थानांतरण

इसी क्रम में एसआई विद्यासागर चौरोसिया को पुलिस केंद्र सिमडेगा से स्थानांतरित कर कुरडेग थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है.

सच्चिदानंद गुप्ता को गिरदा ओपी भेजा गया

जबकि एसआई सच्चिदानंद गुप्ता को पुलिस केंद्र से गिरदा ओपी में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में भेजा गया है.

भिखारी राम को अतिरिक्त प्रभार

इसके अलावा पुलिस निरीक्षक भिखारी राम को सिमडेगा अंचल से थाना प्रभारी, सिमडेगा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *