Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण, नगर अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं पर कसी नजर

पलामू: हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए वार्ड संख्या 14 स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर...

पलामू: हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए वार्ड संख्या 14 स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की आंतरिक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और साफ-सफाई, दवाओं के स्टॉक तथा मरीजों के लिए उपलब्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की.

व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान नगर अध्यक्ष ने मौके पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उपचार के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई और दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: वायरल वीडियो के लिए युवक ने किया खतरनाक स्टंट, स्कॉर्पियो बन गई मुसीबत

स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर

नगर अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों के प्रति उनका व्यवहार संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए, जिससे लोगों का भरोसा स्वास्थ्य व्यवस्था पर बना रहे.

नगर पंचायत ने दिया सहयोग का भरोसा

निरीक्षण के अंत में उन्होंने नगर पंचायत की ओर से हर संभव तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग देने का भरोसा दिलाया. साथ ही क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *