Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: लूट का विरोध पड़ा भारी, अधेड़ को मारी गोली, हालत गंभीर

पलामू: जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबला गांव में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात लुटेरों ने...

पलामू: जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबला गांव में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात लुटेरों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर एक अधेड़ को गोली मार दी. घायल की पहचान पांडु सिंह के पुत्र बैजनाथ सिंह (करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है.

चार नकाबपोश पहुंचे, विरोध पर चलाई गोली

जानकारी के अनुसार बैजनाथ सिंह अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर बैठे थे, तभी चार नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे और लूटपाट का प्रयास करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जो उनकी जांघ में जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READझारखंड में गैस सिलेंडर से जुड़े दो बड़े हादसे: धनबाद में विस्फोट से दो की मौत, गिरिडीह में पलटा सिलेंडरों से लदा ट्रक

गंभीर हालत में रेफर, इलाके में दहशत

घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी और पांकी थाना पुलिस सक्रिय हो गई है और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपियों की तलाश कर रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *