नक्सल नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, NIA ने स्पेशल ब्रांच से झारखंड के 7 नक्सलियों के बारे में मांगी जानकारी

Ranchi: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड में सक्रिय नक्सली संगठनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में एनआईए...

Ranchi: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड में सक्रिय नक्सली संगठनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में एनआईए ने झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच को पत्र लिखकर सात कुख्यात नक्सलियों का पूरा ब्योरा मांगा है.

महिला नक्सलियों की संख्या अधिक

इस सूची की खास बात यह है कि इसमें पुरुष नक्सलियों की तुलना में महिला नक्सलियों की संख्या अधिक है. एनआईए ने जिन सात नक्सलियों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, उनमें माओवादी संगठन का शीर्ष कमांडर अनमोल दा भी शामिल है.

सात नक्सलियों की सूची में बड़े नाम शामिल

जानकारी के अनुसार, सूची में अनमोल दा के अलावा रीता उर्फ मानस, रजनी, सुनीता, विनीता, सोहन पुनेम और संदीप उर्फ हिड़मा के नाम शामिल हैं. जांच एजेंसी को इन सभी के झारखंड के दुर्गम इलाकों में सक्रिय होने और बड़ी साजिश रचने की सूचना मिली है.

Also Read: लालू जी की पार्टी है, टूटने वाली नहीं, RJD को इग्नोर करना नामुमकिन, झारखंड में हम गुरुजी के साथ मजबूती से खड़े हैं: तेजस्वी

मिसिर बेसरा के दस्ते से जुड़ी महिला नक्सली

खुफिया इनपुट के अनुसार, सूची में शामिल महिला नक्सली सुनीता, विनीता, रीता और रजनी वर्तमान में पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते का हिस्सा हैं. यह दस्ता पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में सक्रिय बताया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ से जुड़े नक्सलियों की सक्रियता

वहीं, सूची में शामिल सोहन पुनेम और संदीप उर्फ हिड़मा मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रहने वाले हैं. ये झारखंड में नक्सली गतिविधियों को विस्तार देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *