News Desk: रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. दुनियाभर में फिल्म की चर्चाएं लगातार चल रही हैं. डायरेक्टर आदित्य धर की कहानी की बारीकी और एक्टर्स की दमदार परफॉर्मेंस ने इसे इतिहास बनाने वाला बना दिया है.
धुरंधर 2 का धमाका
फिल्म ने अपनी पहली कड़ी धुरंधर, कल्कि और KGF 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है. साथ ही, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के हिंदी कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. अब यह फिल्म प्रभास की 9 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को पार करने वाली है.
Read Also: Ramayana Teaser Out : पुरुषोत्तम राम बन रणबीर कपूर ने जीता दिल, रामायण का टीजर रिलीज
बाहुबली को छोड़ा पीछे
19 मार्च को रिलीज़ हुई धुरंधर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. 18 दिनों में फिल्म ने कुल 1,013.77 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड 1,030.42 करोड़ 16 हफ्तों में बना था. धुरंधर 2 यह आंकड़ा सिर्फ 19 दिनों में पार करने जा रही है. इस सफलता के साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म अब सबसे तेज़ 1000 करोड़ पार करने वाली फिल्म बन चुकी है. आने वाले दिनों में यह पुष्पा 2 के 1,234.10 करोड़ के कलेक्शन को भी चुनौती देगी.
कलेक्शन का हाल:
- पहला हफ्ता: 674.17 करोड़
- दूसरा हफ्ता: 263.65 करोड़
- 16वां दिन: 21.55 करोड़
- 17वां दिन: 25.65 करोड़
- 18वां दिन: 34.44 करोड़
- कुल: 1,013.77 करोड़
Read Also: 6 घंटे की रामायण! रणबीर कपूर बोले- हॉलीवुड को टक्कर देगी ये फिल्म
फिल्म की कहानी
धुरंधर 2 में रणवीर के किरदार हमजा की बदले की कहानी दिखाई गई है. यह फिल्म एक भारतीय जासूस के त्याग और बलिदान की कहानी है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और इमोशन का मिश्रण है. एंडिंग सीन इतना शानदार है कि आपको अपनी कुर्सी से हिलने पर मजबूर कर देगा. धुरंधर 2 आने वाली फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है और नए रिकॉर्ड बनाने की राह पर अग्रसर है.
