रांची: झारखंड के हजारीबाग के कुख्यात डकैत भोला महतो उर्फ जगदीश महतो को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. वह 5 अप्रैल 2021 से जेल में बंद था. हाई कोर्ट के न्यायाधीश आनंदा सेन की अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे राहत प्रदान की. लंबे समय से विचाराधीन इस मामले में अदालत के आदेश के बाद अब वह जमानत पर रिहा हो सकेगा.
कई जिलों में फैला आपराधिक इतिहास
भोला महतो उर्फ जगदीश महतो के खिलाफ टाटीझरिया, दारु, इचाक, बरही, पदमा, विष्णुगढ़, गिद्वौर, मनिका सहित कई थानों में लूट और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि उसके खिलाफ पहला मामला वर्ष 2014 में टाटीझरिया थाना में डकैती के आरोप में दर्ज किया गया था.
इसके बाद वह लगातार विभिन्न क्षेत्रों में लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता रहा. पुलिस अभिलेख के अनुसार उसके खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या अधिक है, जो उसके लंबे आपराधिक इतिहास और सक्रियता को दर्शाती है.
ALSO READ: फलों का राजा या जहर का स्वाद? बढ़ती मांग के बीच आम पर गहराता केमिकल खतरा
