लद्दाख वापसी के बाद सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो, कहा – सरकार वादा निभायें

NewsWave Desk : लद्दाख वापसी के बाद जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना वीडियो जारी किया है. उन्होंने वीडियो सोशल...

सोनम वांगचुक

NewsWave Desk : लद्दाख वापसी के बाद जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना वीडियो जारी किया है. उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया है. जिसमें उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि सरकार अपने वादे निभायेगी. उन्होंने कहा कि वे अपने गांव पहुंच गये है. सिंधु नदी तट से उन्होंने वीडियो जारी किया. जिसमें कहा कि फिलहाल वे आराम कर रहे है. उन्होंने सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि अनशन तोड़ते वक्त सरकार ने जो लिखित वादे किये थे, उन्हें पूरा करें. प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कानूनी कार्रवाई नही की जायें. जिन छात्रों ने आत्महत्या की थी, उनके परिजनों को सरकार मुआवजा दें. अब सरकार अपने वादों को निभायें. और समय के अनुसार सभी वादें पूरी करें.

रेलवे के इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट पर गर्व है

उन्होंने भारतीय रेल का जिक्र करते हुए कहा कि गर्व है रेलवे और इसके इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट पर. जो कश्मीर तक रेलवे लाइन बनाने में लगे हैं. यह भारतीय रेल है. भारत की रेल सेवा है. कितने इंजीनियर और अफसरों ने मिलकर यह रेल लाइन बिछाई है. लोगों को अपने दिमाग खोलने की जरूरत है. चाहें पक्ष हो या विपक्ष हो. यह देश सभी को मिलकर बनाना है. भक्त नहीं बनना है. गलत को गलत कहना है. सही को सही कहना है.

26 दिनों तक किया था अनशन

जानकारी हो कि हाल के दिनों में सीजेपी CJP आंदोलन के दौरान सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक अनशन किया था. बाद में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर मंतर से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया. जिसके बाद उन्होंने अनशन तोड़ा. हालांकि अनशन के पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कुछ मुद्दों पर सोनम वांगचुक को लिखित आश्वासन दिया था.

 

ALSO READ : केंद्र सरकार ने दी राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 200 रूपये हुआ सस्ता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *