Dhanbad: झारखंड के धनबाद जिले में होमगार्ड (गृह रक्षक) के 1,478 रिक्त पदों पर भर्ती की बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया सोमवार से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है. यह बहाली वर्ष 2023 के विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत की जा रही है। शहर के 8-लेन स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 14,121 अभ्यर्थी अपनी शारीरिक और मानसिक दक्षता का परिचय देंगे.
पारदर्शिता के लिए चिप सिस्टम’ का उपयोग
इस बार चयन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों की दौड़ को डिजिटल चिप सिस्टम के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है. स्टेडियम में 400 मीटर का ट्रैक तैयार किया गया है. 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों को ट्रैक के कुल चार चक्कर लगाने होंग. चिप सिस्टम के कारण समय का रिकॉर्ड स्वतः डिजिटल रूप से दर्ज होगा, जिससे मानवीय हस्तक्षेप या पक्षपात की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी.
Also Read: हजारीबाग का कुख्यात डकैत भोला महतो उर्फ जगदीश महतो को HC से जमानत, कई थानों में दर्ज हैं संगीन मामले
प्रखंडवार भर्ती का पूरा शेड्यूल
– 6 अप्रैल: पूर्वी टुंडी
– 7 अप्रैल: टुंडी
– 8 अप्रैल: कलियासोल
– 9 अप्रैल: बलियापुर
– 10 अप्रैल: निरसा और एग्यारकुंड
– 11 अप्रैल: तोपचांची
– 13 अप्रैल: गोविंदपुर
– 15 अप्रैल: बाघमारा
– 16 अप्रैल: गोविंदपुर और बाघमारा (केवल महिला अभ्यर्थी)
– 17 अप्रैल: धनबाद प्रखंड
– 18 अप्रैल:महिला शहरी (गैर-तकनीकी)
– 20 अप्रैल: पुरुष शहरी (गैर-तकनीकी)
– 21-22 अप्रैल :पुरुष और महिला शहरी (400 मीटर दौड़ एवं अंतिम प्रक्रिया).
