विधायक सिर्फ दरी बिछाने और ताली बजाने के लिए, BJP में लोकतंत्र नहीं व्यक्तिवाद: JMM
Ranchi: झारखंड की सियासत में पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी तीर और तेज हो गए है. सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने...
Ranchi: झारखंड की सियासत में पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी तीर और तेज हो गए है. सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश नेतृत्व और बाबूलाल मरांडी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में विधायकों की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है और उन्हें सिर्फ तमाशबीन बनाकर रख दिया गया है.
झामुमो ने भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी ने अपनी ही पार्टी के विधायकों को सिर्फ दरी बिछाने, कुर्सी लगाने और रैलियों में भीड़ जुटाने के काम में लगा रखा है. जनता की आवाज बुलंद करने के लिए चुने गए इन जनप्रतिनिधियों के पास न तो अपने क्षेत्र के मुद्दों पर बोलने की स्वतंत्रता है और न ही जनता के हक की लड़ाई लड़ने की आजादी. BJP में आज हालत यह है कि एक नेता बोलता है, बाकी सिर्फ सुनते है. एक नेता फैसला करता है, बाकी सिर्फ पालन करते है.
JMM ने चुटकी लेते हुए कहा कि BJP विधायकों के हर बयान की मंजूरी और हर फैसले का इंतजार ऊपर से होता है. विधायकों को सिर्फ तालियां बजाने और हुक्म का पालन करने तक सीमित कर दिया गया है. झामुमो ने बड़ा सवाल दागा कि जब भाजपा के अपने ही विधायक सम्मान और अधिकारों से वंचित हैं, तो वे झारखंड के हितों की लड़ाई भला खाक लड़ेंगे? यह स्थिति किसी लोकतांत्रिक दल की नहीं, बल्कि पूरी तरह से एक व्यक्ति-केंद्रित राजनीति का जीवंत प्रमाण है.
सम्बंधित ख़बरें
