Ranchi : राज्यसभा चुनाव में अब तक आंकड़ों की बात हो रही थी. लेकिन अब बात आगे बढ़ गयी है. चुनाव में जिस तरह से विपक्ष यानी बीजेपी पिछड़ते दिख रही है, उसके बाद कयासों का दौर जारी है. परिमल नाथवानी समीकरणों को कैसे बदल सकते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है. इस बात से सतर्क कांग्रेस एक नया गेम प्लान तैयार कर रही है. नामांकन करने भर की देरी है, उसके बाद कांग्रेस और जेएमएम के कुछ विधायक लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं. वैसे भी विधायक को टूअर का यह पैकेज राज्यसभा चुनाव के समय ही मिलता है. तो वो भी यह मौका क्यों छोड़े. वो भी सब फ्री-फ्री-फ्री…

दक्षिण भारत का यह शहर बन सकता है ठिकाना
पुख्ता सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस के शीर्ष पदाधिकारियों की तरफ से साफ संकेत दिया गया है कि किसी भी हाल में प्रणव झा को राज्यसभा भेजना है. राज्यसभा चुनाव एक तरह से कांग्रेस के लिए ईगो की लड़ाई जैसी हो गयी है. क्योंकि जेएमएम के उम्मीदवार घोषणा होने से पहले ही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी. और जिस उम्मीदवार की घोषणा कांग्रेस की तरफ से की गयी है, वो एक हेवी वेट उम्मीदवार हैं. वो सीधा कांग्रेस के शीर्ष पदाधिकारी मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े हुए हैं. ऐसे में नामांकन के बाद रिजॉर्ट पॉलिटिक्स होना कोई हैरत की बात नहीं है. कांग्रेस के ही कुछ सीनियर पदाधिकारियों ने बताया है कि सेफ साइड के लिए कांग्रेस अपने वोटरों यानी विधायकों को बेंगलुरू ले कर जाने की प्लनिंग में है. इस टुअर प्लान का हिस्सा कुछ जेएमएम के भी विधायक हो सकते हैं.
आज होगा नामांकन, सीएम रहेंगे मौजूद
प्लान के मुताबिक कांग्रेस और जेएमएम की तरफ से आज यानी सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. कांग्रेस की तरफ से प्रणव झा और जेएमएम की तरफ से बैद्यनाथ राम नामांकन करेंगे. वहीं बीजेपी की तरफ से संशय की स्थिति है. बीजेपी के नेता गौरव वल्लभ ने पर्चा खरीदा है, लेकिन वो नामांकन करेंगे या नहीं यह अभी तक तय नहीं है. सारा मामला परिमल नाथवानी की इंट्री के बाद बिगड़ा है. बताया जा रहा है कि परिमल नाथवानी को बीजेपी का स्पोर्ट हासिल है. लेकिन देखने वाली बात होगी कि आखिर होता क्या है?
ALSO READ : के. राजू का बड़ा आरोप : BJP करना चाहती है हॉर्स ट्रेडिंग, वोट खरीदने की हो रही कोशिश
