Ranchi : सोशल मीडिया पर अपराधियों की बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी कड़ी में अब एक नया विवाद सामने आया है. वर्चस्व की जंग में सक्रिय कोयलांचल शांति सेना नाम के एक अपराधी गिरोह ने सोशल मीडिया पर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का एक फोटो पोस्ट किया है. इस फोटो में प्रिंस खान एक बड़े पक्षी को पकड़े हुए नजर आ रहा है.
पकड़ कर उलटा लटकाऊंगा
इस तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए लिखा है कि कितना भी ऊपर उड़ो, पकड़ कर उलटा लटकाऊंगा. गौरतलब है कि प्रिंस खान पिछले काफी समय से पुलिस की रडार पर है और विदेश में बैठकर धनबाद के व्यापारियों से रंगदारी वसूलने और उनपर हमला करवाने का काम कर रहा है.
ALSO READ : के. राजू का बड़ा आरोप : BJP करना चाहती है हॉर्स ट्रेडिंग, वोट खरीदने की हो रही कोशिश
