नियम तोड़ने वालों पर निगम का डंडा, शराब दुकान पर ताला

रांची: रांची नगर निगम ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि शहर में नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा....

_liquor shops locked
शराब दुकान पर ताला

रांची: रांची नगर निगम ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि शहर में नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आज रातु रोड चौक स्थित निगम की आवंटित दुकान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया. बताया जा रहा है कि 288 वर्गफीट की इस दुकान को निगम ने अस्थायी अनुज्ञप्ति पर दिया था, लेकिन संचालक ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वहां शराब का अवैध व्यवसाय शुरू कर दिया. हैरानी की बात यह है कि दुकान के ठीक बगल में अस्पताल भी मौजूद है, जिससे मामला और गंभीर हो गया.

निगम ने पहले भी दिखाई सख्ती

संचालक को तीन बार नोटिस जारी किया गया,

04 अक्टूबर 2025 को उत्पाद विभाग को भी स्थानांतरण के लिए पत्र भेजा गया,

संचालक ने 31 मार्च 2026 तक दुकान खाली करने का शपथ पत्र भी दिया,

लेकिन इन सबके बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी जारी रही.

आखिरकार चला निगम का बुलडोजर एक्शन

लगातार अवहेलना के बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और दुकान को सील कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

निगम की चेतावनी

रांची नगर निगम ने साफ कहा है कि शहर में कानून तोड़ने वालों पर इसी तरह की कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: धनबाद: महुदा में U-17 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, साहिबगंज टीम चैंपियन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *