युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने कब्रिस्तान के रास्ते से रुकवाया अंतिम संस्कार

रांची: राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित अरफाद अपार्टमेंट में 25 वर्षीय युवक शेख सुहैल की संदिग्ध परिस्थितियों...

Namkum
एआई इमेज

रांची: राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित अरफाद अपार्टमेंट में 25 वर्षीय युवक शेख सुहैल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद परिजनों द्वारा बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने दखल देते हुए शव को कब्जे में ले लिया.

सोशल मीडिया की खबर से हरकत में आई पुलिस

जानकारी के अनुसार, शेख सुहैल की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया था. परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव के अंतिम संस्कार का निर्णय लिया और जनाजा लेकर कब्रिस्तान के लिए निकल पड़े. इसी बीच सोशल मीडिया पर युवक की संदिग्ध मौत की खबरें प्रसारित होने लगीं. जैसे ही यह जानकारी नामकुम पुलिस तक पहुंची, पुलिस की एक टीम तुरंत हरकत में आई और कब्रिस्तान पहुंचने से पहले ही शव को अपने कब्जे में ले लिया.

गर्दन पर चोट के निशान, हत्या या आत्महत्या?

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में मृतक के गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं. इसी वजह से मौत का मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: बड़ी सफलता : देश के थर्मल पावर स्टेशनों में डीवीसी चंद्रपुरा का दबदबा, 94.81 फीसदी पीएलएफ के साथ बना नंबर वन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *