एक निजी यूनिवर्सिटी के छात्र पर लड़की का फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने का आरोप

रांची: राजधानी के पुंदाग थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया...

threatening
एआई इमेज

रांची: राजधानी के पुंदाग थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने एक युवक पर ब्लैकमेलिंग और अपहरण का आरोप लगाते हुए पुंदाग ओपी में आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार, आर्यन नगर, कटहल मोड़ रोड निवासी नाबालिग घर से चार अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे यह कहकर निकली थी, कि वह टेलर के पास कपड़े देने जा रही है. लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

घर में रखे करीब एक लाख रुपए नकद भी गायब

इसी दौरान घर की तलाशी लेने पर पता चला कि घर में रखे करीब एक लाख रुपए नकद भी गायब हैं. परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक विशाल कुमार जो रांची के एक निजी यूनिवर्सिटी में में बीसीए का छात्र है, पिछले कुछ समय से उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. वह उसकी निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था. परिजनों को आशंका है कि डर और दबाव में आकर लड़की पैसे लेकर उससे मिलने गई होगी, जहां युवक ने उसे गलत इरादे से अपने कब्जे में ले लिया. पुंदाग थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने कब्रिस्तान के रास्ते से रुकवाया अंतिम संस्कार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *