Click Here
Click Here
Click Here

महागामा में जल संकट से निपटने के लिए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल, इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी 

रांची: झारखंड के महागामा विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बढ़ती गर्मी और गहराते जल संकट को देखते हुए ग्रामीण विकास,...

रांची: झारखंड के महागामा विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बढ़ती गर्मी और गहराते जल संकट को देखते हुए ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है. 

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल

जनता को पेयजल की किल्लत से निजात दिलाने के लिए मंत्री कार्यालय द्वारा एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो सीधे जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समर्पित होगा. गर्मी के मौसम में अक्सर हैंडपंप खराब होने या जलस्तर नीचे जाने के कारण ग्रामीणों को मीलों पैदल चलना पड़ता है. इस गंभीर समस्या को समझते हुए मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने को कहा है ताकि पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए किसी को संघर्ष न करना पड़े. 

Read Also: HEC ने 1000 एकड़ खाली जमीन बेचने के लिए केंद्र से मांगी मंजूरी

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी

नागरिकों की सुविधा के लिए मंत्री कार्यालय नेहेल्पलाइन नंबर 8969392999 जारी किया है. इस नंबर पर कॉल कर या व्हाट्सऐप के जरिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. जैसे ही हेल्पलाइन पर किसी खराब हैंडपंप या जल संकट की सूचना मिलेगी, उसे तुरंत दर्ज किया जाएगा.

Read Also: किसानों की चिंता बढ़ाएगा झारखंड में बेमौसम मौसम, अगले 3 दिन रहें सतर्क

जीरो टॉलरेंस नीति 

सूचना मिलते ही संबंधित तकनीकी टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया जाएगा. खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत और पाइपलाइन संबंधी खराबी को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाएगा. 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *