West Asia crisis: मंगलवार को अमेरिका-इजरायल ने ईरान के खोर्रमाबाद हवाई अड्डे को निशाना बनाया. वहीं, ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच इजरायल ने ईरानियों को चेतावनी जारी करते हुए ट्रेनों और रेलवे लाइनों से बचने को कहा है. इस्राइल ने फारसी भाषा में जारी किए गए संदेश में कहा कि ऐसे करने पर उनके जीवन को खतरा हो सकता है. अमेरिकी- इजरायली हमलों के जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर कई मिसाइलें दागी हैं. इजरायली मीडिया के अनुसार ईरान द्वारा कई मिसाइलें दागे जाने के बाद मध्य इजरायल में काफी नुकसान हुआ है. हालांकि, इजरायल ने कई मिसाइलों को रोकने का भी दावा किया है. द टाइम्स ऑफ इजरायल ने बताया कि यह क्षति ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल से दागे गए क्लस्टर सबमुनिशंस के कारण हुई थी.
ये भी पढ़ें : संगठित अपराध के आतंक पर चली पुलिस की गोली, धमकी देना बंद करें अपराधी, नहीं तो AK-47 से होगा सामना: SP

ईरान के कई रिहायशी इलाके में बरसाये गये बम
ईरानी रेड क्रिसेंट संगठन ने मंगलवार को बताया कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान को 17 रिहायशी इलाकों पर बमबारी की है. एक्स पर किए गए पोस्ट में संगठन ने कहा, “नागरिकों पर हमला करने का कोई औचित्य नहीं है. अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून स्पष्ट रूप से कहते हैं कि निहत्थे नागरिकों पर हमला करना युद्ध अपराध है.” ईरानी मीडिया ने बताया कि देश में रात भर चले अमेरिकी-इजरायली हमलों में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं.
ये भी पढ़ें : महागामा में जल संकट से निपटने के लिए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल, इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी

