सरायकेला: चांडिल अनुमंडल में सोमवार की शाम तेज आंधी, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश ने जन-जीवन पटरी से उतार दिया. हवा के झोंकों से कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ धराशायी हुए; कुछ घरों में पानी घुस गया तो कहीं छप्पर उड़ गए.

चांडिल एसबी कॉलेज गेट के सामने बड़ा पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध हुई और आसपास के मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई. लोग राहत कार्य और आपूर्ति बहाली का इंतज़ार करते रहे.
ALSO READ: कुड़मी समुदाय को दिशाहीन करने की साजिश: सुदेश महतो
