पुलिस के साथ मुठभेड़ के केस में जेल में बंद नक्सली अनिल भुईयां को HC से अंतरिम जमानत

रांची: प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति (TSPC) से जुड़े अनिल भुईयां को झारखंड हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है. कोडरमा...

रांची: प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति (TSPC) से जुड़े अनिल भुईयां को झारखंड हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है. कोडरमा से जुड़े एक मामले में अदालत ने उन्हें यह राहत दी है. अनिल भुईयां 22 फरवरी 2025 से जेल में बंद है.

सात साल तक फरार रहने के बाद हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, अनिल भुईयां वर्ष 2018 से लगातार करीब सात वर्षों तक फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के घासीदास इलाके से गिरफ्तार किया था.

ALSO READ: झारखंड में सर्पदंश बना ‘मौत का फरमान’! मुआवजा मिलेगा, लेकिन इलाज नहीं होगा

पलामू मामले में नहीं मिली जमानत

हालांकि हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बावजूद फिलहाल अनिल भुईयां की रिहाई नहीं हो पाएगी. इसका कारण यह है कि पलामू के एक अन्य मामले में उसे अभी जमानत नहीं मिली है.

मुठभेड़ और हथियार बरामदगी का मामला

दरअसल, वर्ष 2018 में पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसके बाद पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया था, जिसमें चार हथियार समेत अन्य सामग्री बरामद की गई थी.

इस घटना को लेकर छह नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें अनिल भुईयां को भी आरोपी बनाया गया है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *