पाकुड़: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव से सटे जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में शव देख तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच
सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. आसपास के इलाके में भी पूछताछ की गई ताकि घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके.
ALSO READ: असम चुनाव: मतदान से ठीक पहले देवघर पहुंचे CM हिमंत बिस्वा सरमा
मृतक की हुई पहचान
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है. मृतक लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के तालपहाड़ी कदमटोला निवासी 52 वर्षीय सिरिल बस्की के रूप में सामने आया है.
प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था. हालांकि मौत के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.
