Click Here
Click Here
Click Here

पूर्व विधायक जीतू चरण राम की इलेक्शन पिटिशन पर सुनवाई

Ranchi: राजधानी रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक सुरेश कुमार के निर्वाचन को चुनौती देने वाली पूर्व विधायक जीतू चरण...

Ranchi: राजधानी रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक सुरेश कुमार के निर्वाचन को चुनौती देने वाली पूर्व विधायक जीतू चरण राम की इलेक्शन पिटिशन पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय प्रसाद ने सुनवाई की.

अगले सप्ताह इश्यू फ्रेम करने का निर्देश

सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले में अगले सप्ताह इश्यू फ्रेम करने को कहा है, जिससे याचिका में उठाए गए बिंदुओं पर विस्तृत सुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की डिस्चार्ज पर HC में सुनवाई पूरी 

EVM को देर से स्ट्रांग रूम में लाने का आरोप

दरअसल, पूर्व विधायक जीतू चरण राम ने अपनी इलेक्शन पिटिशन में कहा है कि मतदान के लगभग 24 घंटे बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में लाया गया. इस बात पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने भी सहमति दी है.

EVM से छेड़छाड़ की आशंका जताई

ऐसे में उन्होंने ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका व्यक्त की है. उनका कहना है कि इतनी देरी चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती है.

कम जीत अंतर को बताया अहम

उन्होंने यह भी कहा है कि जीत का अंतर हजार वोटों से भी कम था. ऐसे में इस तरह की कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *