उत्पाद सिपाही व NDA/CDS परीक्षा को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट, 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू
Ranchi: 12 अप्रैल को रांची जिला दो बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं का केंद्र बनने जा रहा है. एक ओर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 आयोजित की जा रही है, वहीं दूसरी ओर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) एवं संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-2026 भी इसी दिन होगी. इन परीक्षाओं को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी सदर कुमार रजत ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है.
यह भी पढ़ें : भाजपा के आरोप बेबुनियाद, असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार: कांग्रेस का पलटवार
परीक्षा की समय सारणी
उत्पाद सिपाही परीक्षा: सुबह 4:00 बजे से शाम 9:30 बजे तक
NDA/CDS परीक्षा: सुबह 6:00 बजे से शाम 9:00 बजे तक
क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित
5 या अधिक लोगों का जमावड़ा
लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक का उपयोग
किसी भी प्रकार के हथियार या लाठी-डंडा लेकर चलना
सभा, प्रदर्शन या बैठक का आयोजन
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के संयुक्त निर्देश पर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में जवान तैनात किए गए हैं.
उत्पाद सिपाही परीक्षा के सभी प्रमुख केंद्र
रांची शहर और आसपास के क्षेत्रों में कुल 82 केंद्र बनाए गए हैं. प्रमुख केंद्र इस प्रकार हैं— मेन रोड, अपर बाजार, चर्च रोड क्षेत्र.
ASTVS District CM School of Excellence, शहीद चौक
बाल कृष्ण +2 हाई स्कूल, अपर बाजार
बेथेस्डा गर्ल्स हाई स्कूल, GEL चर्च रोड
गोस्सनर हाई स्कूल
मारवाड़ी +2 हाई स्कूल
मारवाड़ी कॉलेज (बॉयज सेक्शन)
रईन उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल
सेंट पॉल्स हाई स्कूल
सेंट अलोइसियस इंटर कॉलेज
सेंट एन्स इंटर कॉलेज
सेंट जेवियर्स कॉलेज (इंटर सेक्शन)
उर्सुलाइन इंटर कॉलेज
कांके रोड, बरियातू, बूटी मोड़ क्षेत्र
DAV पब्लिक स्कूल, गांधी नगर
बिरसा हाई स्कूल, कांके रोड
इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कांके
स्ट. जोसेफ हाई स्कूल, कांके
DAV पब्लिक स्कूल, बरियातू
DAV नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू
लॉयोला कॉन्वेंट स्कूल, डुमरदगा
धुर्वा, हटिया, जगन्नाथपुर क्षेत्र
BSP हाई स्कूल, सेक्टर-2
CAMBRIAN पब्लिक स्कूल, धुर्वा
DAV आलोक पब्लिक स्कूल, पुंदाग
यह भी पढ़ें : खड़गे के बयान पर सियासी बवाल: आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- ‘सत्ता के बिना बेचैन, समाज में तनाव फैलाने की कोशिश’
डॉन बॉस्को हाई स्कूल, हेसाग
प्रभात तारा हाई स्कूल
योगोदा सत्संग विद्यालय
YBN पब्लिक स्कूल, सेक्टर-1
दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), धुर्वा
विवेकानंद विद्या मंदिर, सेक्टर-2
जगन्नाथ नगर कॉलेज
नामकुम, समलोंग, लोवाडीह क्षेत्र
असिसी हाई स्कूल, समलोंग
कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल
कस्तूरबा +2 हाई स्कूल, खारसिदाग
सेंट जोसेफ गर्ल्स हाई स्कूल, समलोंग
रातू, पिस्का नगरी, नगड़ी क्षेत्र
बेथनी कॉन्वेंट हाई स्कूल, रातू
छोटानागपुर राज +2 हाई स्कूल, रातू
गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, कामरे
गवर्नमेंट +2 हाई स्कूल, पिस्का नगरी
RCM स्कूल, सपारोम
W. जॉन मल्टीपर्पज स्कूल
ओरमांझी, मेसरा, नेओरी क्षेत्र
BIT मेसरा (ट्रस्ट)
नवोदय विद्यालय, मेसरा
प्रेमचंद हाई स्कूल
विकास विद्यालय, नेओरी
साईं नाथ यूनिवर्सिटी, चंदवे
डोरंडा, हिनू, हरमू क्षेत्र
डोरंडा गर्ल्स +2 हाई स्कूल
श्री डोरंडा बालिका विद्यालय
बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल
स्ट. कुलदीप हाई स्कूल, हरमू
DAV स्वर्णरेखा पब्लिक स्कूल

अन्य प्रमुख केंद्र
गवर्नमेंट हाई स्कूल, बाजरा
गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल, पंडरा
ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, हेसाग
शांति रानी मिडिल स्कूल
स्टार इंटरनेशनल स्कूल
रवींद्रनाथ टैगोर इंटर कॉलेज
साईं नाथ यूनिवर्सिटी
योगदा सत्संग विद्यालय
इसी प्रकार कुल 82 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी.
NDA/CDS परीक्षा के केंद्र (19 स्थान)
सेंट्रल एकेडमी, बरियातू
राजकीय बालिका +2 विद्यालय, बरियातू
महेंद्र प्रसाद महिला कॉलेज
DAV नंदराज स्कूल, लालपुर
संत अलोइस हाई स्कूल
संत जॉन हाई स्कूल
उर्सुलाइन कॉन्वेंट
फिरायालाल पब्लिक स्कूल
गोस्सनर कॉलेज (A व B सेंटर)
DAV स्कूल, सेक्टर-3 धुर्वा
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (A व B)
DPS धुर्वा
विवेकानंद विद्या मंदिर (A व B)
संत पॉल कॉलेज
छोटानागपुर पब्लिक स्कूल
राजकीय +2 हाई स्कूल, कांके
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी समय से पहले केंद्र पर पहुंचें. एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ रखें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.
