सीएम हेमंत की असम के मतदाताओं से भावुक अपील: आपका एक वोट धनतंत्र और अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ी चोट

  रांची: असम विधानसभा चुनाव के मतदान के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम की जनता के नाम एक सशक्त...

 

रांची: असम विधानसभा चुनाव के मतदान के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम की जनता के नाम एक सशक्त संदेश साझा किया है. उन्होंने मतदान को मात्र एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि स्वाभिमान और भविष्य की दिशा तय करने वाला संग्राम करार दिया. मुख्यमंत्री ने असम के शोषित और वंचित समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के पावन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है, जहां जनता के पास अपने अधिकारों की रक्षा करने की सबसे बड़ी ताकत है.

अधिकार और हिस्सेदारी की ताकत है आपका वोट

अपने संदेश में सीएम हेमंत सोरेन ने मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सिर्फ मतदान नहीं, बल्कि अपने अधिकार, अपने स्वाभिमान और अपने भविष्य को तय करने का दिन है. मैं असम की क्रांतिकारी भूमि के शोषित, वंचित समाज समेत सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. जनता का एक-एक वोट धनतंत्र, झूठ और अन्याय के खिलाफ एक गूंजती हुई आवाज है. यह वोट ही शोषितों के हक और उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की असली ताकत है.

ALSO READ: ‘वीर’ एक्ट्रेस ज़रीन खान के लिए दुःख भरा समय, लंबी बीमारी के बाद मां का निधन

संग्राम सफल होगा

झारखंड के मुख्यमंत्री ने असमवासियों से एकजुट होकर अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए मतदान करने की अपील की है. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता की यह एकजुटता न्याय की जीत सुनिश्चित करेगी और यह लोकतांत्रिक संग्राम निश्चित रूप से सफल होगा. उज्ज्वल भविष्य और हक की हिस्सेदारी के लिए एक साथ आने की बात कही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *