Jamtara: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने JPSC और JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जामताड़ा महाविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया.
निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
अभाविप ने भर्ती परीक्षाओं में कथित घोटाले, परिणामों में गड़बड़ी और नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की. संगठन ने दोषियों को कड़ी सजा देने और भर्ती व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की अपील की.
CBI जांच और जवाबदेही तय करने की मांग
अभाविप ने JPSC एवं JSSC परीक्षाओं की सीबीआई जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और परीक्षा प्रणाली में डिजिटल एवं जवाबदेह व्यवस्था लागू करने की मांग रखी. संगठन ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की भी मांग की.

चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
अभाविप जिला संयोजक संजय मंडल ने कहा कि युवाओं के भविष्य के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा. संगठन ने हस्ताक्षर अभियान, प्रदर्शन, पत्रकार वार्ता, मानव श्रृंखला और अन्य लोकतांत्रिक आंदोलनों के माध्यम से विरोध जारी रखने की घोषणा की.
ALSO READ: बोकारो: हम आपको सुनते हैं में 37 आवेदनों पर हुई सुनवाई, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
