बोकारो: हम आपको सुनते हैं में 37 आवेदनों पर हुई सुनवाई, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

Bokaro: जिला प्रशासन द्वारा आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम नागरिकों...

Bokaro: 37 applications were heard in Hum Aapko Sunte Hain, instructions were given for timely execution.

Bokaro: जिला प्रशासन द्वारा आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम नागरिकों से प्राप्त कुल 37 आवेदनों पर सुनवाई की. इस दौरान उन्होंने एक-एक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए आवेदकों को कार्रवाई की अद्यतन जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई

कार्यक्रम के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, सड़क, आवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी मामलों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल दिया.

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निस्तारण

लोक संवाद के दौरान प्राप्त कई शिकायतों का संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर ही समाधान किया गया. वहीं, शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके और शासन-प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो. मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, एसी सुनील चन्द्र, डीपीआरओ सफीक आलम, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत हेमलता बून, एडीडीएस सुचिता किरण, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

ALSO READ : मनरेगा में 30 हजार घूसखोरी के आरोपी इंजीनियर वरुण रंजन की बढ़ी मुश्किलें, डिस्चार्ज याचिका खारिज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *