Koderma: भारतीय जनता पार्टी(BJP) जिला कोडरमा की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विजय यादव और नरेंद्र पाल ने किया.
नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए रामनाथ सिंह और डॉ. नरेश पंडित का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.
संत रविदास जयंती को लेकर अभियान
कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि संत रविदास जी की जन्मस्थली से आया पवित्र कलश सभी मंडल, शक्ति केंद्र और बूथों तक पहुंचाया जाएगा. जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता और सामाजिक जागरूकता का अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने संत रविदास के संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.

तिरंगा यात्रा की तैयारी
अनूप जोशी ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में 10 अगस्त से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. वहीं 13 से 15 अगस्त तक हर घर, प्रतिष्ठान और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जाएगा.बैठक में जिला प्रभारी प्रवीण मेहता सहित पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ALSO READ: कोडरमा: पचखेरो जलाशय में मछली चोरी और रंगदारी का आरोप, 25 लाख रुपये नुकसान का दावा
