रांची: धुर्वा पावर सब स्टेशन में PLFI के नाम से मिला कारतूस से बंधा लिफाफा, लिखा है लाल सलाम

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां स्थित धुर्वा विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार की सुबह प्रतिबंधित...

Oplus_16908288

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां स्थित धुर्वा विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार की सुबह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के नाम का एक संदिग्ध लिफाफा मिलने से अफरा-तफरी मच गई. चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिफाफे के साथ कारतूस भी बंधा हुआ था, जिसे सीधे तौर पर एक बड़ी धमकी के रूप में देखा जा रहा है.

कारतूस बंधा होने के कारण कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई:

गुरुवार को धुर्वा विद्युत सब स्टेशन के कर्मचारियों की नजर एक लावारिस लिफाफे पर पड़ी. जब पास जाकर देखा गया, तो लिफाफे के ऊपर स्पष्ट अक्षरों में लिखा था. धुर्वा विद्युत सब स्टेशन, जरूरी सूचना, लाल सलाम लिफाफे के साथ कारतूस बंधा होने के कारण कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई. तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही धुर्वा थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को सुरक्षित करते हुए लिफाफे और कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि लिफाफे के अंदर उग्रवादी संगठन के नाम का जिक्र है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि.यह लिफाफा वहां कब और किसने रखा? क्या इसके पीछे वास्तव में उग्रवादी संगठन का हाथ है या किसी शरारती तत्व ने दहशत फैलाने के लिए यह हरकत की है? क्या सब स्टेशन के किसी अधिकारी या कर्मचारी से लेवी (रंगदारी) की मांग की गई है?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *