Entertainment Desk: हॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और बहुप्रतीक्षित शाम अब नए अंदाज़ में नजर आने वाली है. दुनियाभर के सिनेप्रेमियों के लिए खास मायने रखने वाले Academy Awards ने आने वाले दो वर्षों के लिए तारीखों के साथ-साथ बड़े बदलावों का ऐलान कर दिया है.
कब होंगे 99वें और 100वें ऑस्कर?
99वां ऑस्कर अवॉर्ड्स 14 मार्च 2027 (रविवार) को आयोजित होगा, जबकि ऐतिहासिक 100वां ऑस्कर 5 मार्च 2028 (रविवार) को होगा. भारतीय दर्शक इस भव्य समारोह को सुबह 4:30 बजे से लाइव देख सकेंगे. इस बार ऑस्कर अपने नए फॉर्मेट और प्रेजेंटेशन को लेकर भी चर्चा में है, जिससे एंटरटेनमेंट का अनुभव और खास होने वाला है.
ABC से टूटेगा रिश्ता, YouTube पर होगा फ्री लाइव
ऑस्कर समारोह में सबसे बड़ा बदलाव इसके प्रसारण को लेकर सामने आया है। 1976 से American Broadcasting Company (ABC) के साथ चला आ रहा लंबा रिश्ता अब खत्म होने की ओर है. अब स्ट्रीमिंग अधिकार YouTube को मिल चुके हैं, जिससे 101वां ऑस्कर (संभावित 2029) पहली बार फ्री लाइवस्ट्रीम के जरिए देखा जा सकेगा.
ALSO READ: झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी उबाल के बीच मनी पावर और क्रॉस वोटिंग पर टिकी सबकी नजर
बदल जाएगा वेन्यू, नई जगह पर होगा आयोजन
अब तक यह भव्य आयोजन Dolby Theatre में होता रहा है, लेकिन 2027 और 2028 इसके आखिरी साल होंगे. इसके बाद ऑस्कर का नया ठिकाना Peacock Theater (L.A. Live कॉम्प्लेक्स) बनने जा रहा है.
इन बदलावों के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक नए डिजिटल दौर में प्रवेश कर रही है, जहां दर्शक टीवी से हटकर मोबाइल और लैपटॉप पर सीधे इस ग्लैमरस ‘Golden Night’ का आनंद ले सकेंगे.
