चलंत लोक अदालत वैन के जरिए गांव-गांव पहुंच रही कानूनी जागरूकता, लोगों को मिल रही मुफ्त सहायता

    सिमडेगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लचरागढ़ क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं...

 

 

सिमडेगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लचरागढ़ क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा लोक अदालत की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना है.

असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल ने ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल, पीएलवी मदन दास एवं रोशन कुलू ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है. साथ ही लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से मामलों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया.

ALSO READ: घाटे और घटती जमीन के बीच जूझ रहा एचईसी, 27 बस्तियों ने घेरा 1800 करोड़ की जमीन

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और अपनी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं. टीम द्वारा सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित लोगों से आवेदन भी लिए गए. प्राप्त आवेदनों को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से संबंधित विभागों को भेजा जाएगा, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि वे किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद, घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, श्रम संबंधी समस्याएं, पेंशन, राशन या अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों में प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं.

30 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने बताया कि यह विशेष अभियान 30 अप्रैल तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में चलाया जाएगा. इस अभियान के जरिए लोगों को न केवल जागरूक किया जा रहा है, बल्कि मौके पर ही उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में भी पहल की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *