Bokaro: अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर जोन के सभी जिलों में एक व्यापक स्पेशल ड्राइव चलाया गया. आठ अप्रैल की रात भर चले इस सघन अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध सख्त प्रहार
आईजी द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के बाद में जोन के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की पुलिस ने एक साथ कार्रवाई शुरू की. इस अभियान का मुख्य लक्ष्य लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों और विभिन्न कांडों के अभियुक्तों की धर-पकड़ करना था.
Also Read: पलामू: जेटेट परीक्षा में मगही, भोजपुरी और अंगिका को शामिल करने की मांग
अभियान के दौरान हुई मुख्य कार्रवाई इस प्रकार रही
विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त 79 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि अदालती आदेशों की तामील करते हुए कुल 239 वारंटों का निष्पादन किया गया. जिलों के चिह्नित ठिकानों, संदिग्ध ठिकानों और फरार अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर देर रात तक छापेमारी की गई.
