जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मो. हामिद गिरफ्तार: मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश का खुलासा

NewsWave desk: पश्चिम बंगाल में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. स्पेशल टास्क फोर्स और बर्दवान पुलिस के एक...

Jaish-e-Mohammed terrorist Mohammad Hamid arrested: Plot to assassinate Chief Minister exposed

NewsWave desk: पश्चिम बंगाल में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. स्पेशल टास्क फोर्स और बर्दवान पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन में बर्दवान के रेनेसां हाउसिंग से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी मो. हामिद को गिरफ्तार किया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह आतंकी राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर हमले की एक बड़ी और खौफनाक साजिश रच रहा था.

सुबह 8:30 बजे की छापेमारी और सनसनीखेज बरामदगी

खुफिया जानकारी के आधार पर बर्दवान पुलिस और एसटीएफ की टीम ने कल सुबह करीब 8:30 बजे ‘रेनेसां हाउसिंग’ में अचानक छापा मारा. इस कार्रवाई के दौरान आतंकी मो. हामिद को धर दबोचा गया. जांच अधिकारियों के होश तब उड़ गए जब उसके पास से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों, दैनिक कार्यक्रमों और वीआईपी दौरों से संबंधित अत्यंत गोपनीय और संवेदनशील दस्तावेज बरामद हुए.

बरामद दस्तावेजों से हुए चौंकाने वाले खुलासे

  • – मुख्यमंत्री के यात्रा वाहनों का ब्योरा और काफ़िले का शेड्यूल.
  • – गाड़ियों में बैठने और उतरने का सही समय तथा गंतव्य तक की दूरी
  • – काफ़िले के चालकों (ड्राइवर्स) की पहचान और गाड़ियों की पार्किंग लोकेशन
  • – पुलिस और खुफिया मुख्यालय के लिए यह सुरक्षा में एक बेहद गंभीर और चिंताजनक चूक साबित हो रही है

कौन है मो. हामिद? (पाकिस्तानी कनेक्शन और ISI हैंडलर)

खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मो. हामिद मूल रूप से हावड़ा के पीलखाना का निवासी है. वह स्थानीय स्तर पर एक कपड़ा कारखाने में काम करता था और लगभग दो महीने पहले ही बर्दवान के रेनेसां हाउसिंग में शिफ्ट हुआ था. हामिद ने पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण प्राप्त किया था. वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के नियमित संपर्क में था और भारत में उनके मुख्य ‘हैंडलर’ के रूप में काम कर रहा था.

सज्जाद भट समूह से जुड़ाव

वह अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ‘सज्जाद भट समूह’ से सीधा जुड़ा हुआ है.यह समूह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग (सुपारी लेकर हत्या) और बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए जाना जाता है.

कोर्ट में पेशी और आगे की जांच

  • – गिरफ्तार आरोपी मो. हामिद को आज बर्दवान अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उससे गहन पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की है. जांच एजेंसियां मुख्य रूप से कई बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं.
  • – राज्य में और कौन-कौन से लोग उसके संपर्क में थे और क्या स्थानीय स्तर पर कोई अन्य सहयोगी सक्रिय है?
  • – मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफ़िले और गाड़ियों की इतनी सटीक जानकारी उस तक कैसे पहुंच रही थी?
  • – क्या इस साजिश के पीछे कोई और बड़ा अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क शामिल है?

ALSO READ : खत्म हुआ 32 साल का सफर: सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला को दी कानूनी आजादी, आपसी सहमति से हुआ तलाक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *