सरायकेला : स्कूल बंक कर डैम में नहाने गए 2 छात्रों की डूबने से मौत, आसंगी चेक डैम में मचा कोहराम

सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत आसंगी चेक डैम में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ. सेंट्रल पब्लिक स्कूल (CPS), आदित्यपुर के...

सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत आसंगी चेक डैम में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ. सेंट्रल पब्लिक स्कूल (CPS), आदित्यपुर के नौवीं कक्षा के दो छात्र रौनक भारद्वाज और गॉडविन थॉमस नहाते समय डूब गए और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पूरा मामला समझिए 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के तीन छात्र स्कूल ऑवर्स के दौरान क्लास छोड़कर खरकई नदी पर बने आसंगी चेक डैम में नहाने गए थे. जब छात्र डैम में उतरे, तो अचानक गहराई का अंदाजा न होने के कारण रौनक और गॉडविन पानी के तेज बहाव और गहराई में समा गए. मौके पर मौजूद उनके सहपाठी प्रशांत कुमार ने बताया कि वह उस वक्त पानी लाने गया था, तभी यह चीख-पुकार मच गई. अन्य दो छात्र किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे.

पुलिस और गोताखोरों ने किया खोज अभियान

घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी संजीव सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों छात्रों के शवों को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ALSO READ: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: चारा घोटाला पार्ट-2 की आहट, भाजपा ने न्यायिक जांच की मांग की

परिजनों और स्थानीय लोगों में मचा कोहराम

जैसे ही हादसे की खबर छात्रों के घर पहुंची, कोहराम मच गया. घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. स्थानीय लोगों ने बताया कि चेक डैम के पास अक्सर बच्चे नहाने पहुँचते हैं, जो खतरनाक साबित होता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *