Click Here
Click Here

सरायकेला : 11 से 13 अप्रैल को राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का आयोजन, डीसी-एसपी ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

Seraikela-Kharsawan: बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आगामी 11 से 13 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2026...

Seraikela-Kharsawan: बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आगामी 11 से 13 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2026 की तैयारियां जोरों पर है. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. तैयारियों की समीक्षा के बाद डीसी ने यातायात परिचालन, सुरक्षा व्यवस्था, कलाकारों एवं आगंतुकों की सुविधा तथा सुगमता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, शौचालय व्यवस्था, अग्निशमन दल एवं चिकित्सा दल की तैनाती सुनिश्चित को भी कहा गया.

यह भी पढ़ें : आजसू का हमला : प्रवीण प्रभाकर ने कहा- ‘प्रश्नपत्र में 100 से ज्यादा गलतियां, JPSC अध्यक्ष को हटाए राज्य सरकार’

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

विकास मेला का भी होगा आयोजन

आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को समयबद्ध पूर्ण करने तथा सभी संबंधित पदाधिकारी, कर्मी, आयोजन समिति के सदस्य एवं नागरिकों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया. मुख्य कार्यक्रम स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में विकास मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. साथ ही जिले के प्रसिद्ध फूड आइटम्स एवं स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं की पहचान एवं बिक्री के लिए भी स्टॉल लगाए जाएंगे. इससे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा.

डीसी की अपील- सांस्कृतिक महोत्सव का लें आनंद

इस वर्ष के छऊ महोत्सव में प्रसिद्ध स्थानीय छऊ कलाकारों के साथ विभिन्न राज्यों के कलाकारों एवं प्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा तथा इंडियन आइडल के कलाकार प्रियांगशु दत्ता भी अपनी प्रस्तुति देंगे, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा. उपायुक्त ने जिलेवासियों एवं कला प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं तथा इस सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद लें.

यह भी पढ़ें : रांची की रफ्तार को लगेंगे पंख : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल देंगे 303 करोड़ की दो बड़ी सौगातें

मौके पर कई पदाधिकारी रहे मौजूद

उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर सवैया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, स्थानीय थाना प्रभारी, आयोजन समिति के सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *