रामगढ़ भट्ठी विस्फोट पर एनएचआरसी सख्त, झारखंड सरकार से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

– एक की मौत, सात घायल; मानवाधिकार उल्लंघन की आशंका पर आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान Ranchi: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने...

– एक की मौत, सात घायल; मानवाधिकार उल्लंघन की आशंका पर आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

Ranchi: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने रामगढ़ जिले के हेसला क्षेत्र स्थित एक निजी इस्पात संयंत्र में हुए भट्ठी विस्फोट मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. इस घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई थी, जबकि सात अन्य घायल हुए थे. आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. एनएचआरसी ने यह कार्रवाई छह अप्रैल को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर की है. जानकारी के अनुसार, पांच अप्रैल की सुबह संयंत्र में काम के दौरान भट्ठी में अचानक विस्फोट हो गया था. हादसे में घायल श्रमिकों को पहले स्थानीय चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिए रांची के अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक श्रमिक की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें : रांची : पूर्व मंत्री की हत्या मामले में दस वर्षों से जेल में बंद नक्सली को नहीं मिली बेल

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

प्रारंभिक रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण भट्ठी का तापमान अत्यधिक बढ़ गया, जिससे विस्फोट हुआ. एनएचआरसी ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही पाई जाती है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है. आयोग ने राज्य सरकार से घायलों की वर्तमान स्थिति, घटना की जांच और मृतक व घायलों के परिजनों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का पूरा ब्योरा मांगा है.

यह भी पढ़ें : रांची : हाइकोर्ट के पास कार और ऑटो में टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर राख

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *