NEWS DESK: ‘बिग बॉस 19’ 7 दिसंबर को खत्म हो चुका है. लेकिन शो को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी हैं. फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स की पोस्ट-शो लाइफ को लेकर काफी उत्साहित हैं. जहां बाकी सितारे इंटरव्यू और पार्टियों में व्यस्त नजर आए, वहीं तान्या मित्तल ने अपने फैंस को प्राथमिकता दी और फैन फॉलोइंग के मामले में खुद को नंबर 1 बनाए रखा.
भोजपुरी गाने पर डांस से जीता दिल
अब तान्या मित्तल ने भोजपुरी दर्शकों के लिए भी एक खास सरप्राइज दिया है. उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह निरहुआ के लोकप्रिय गाने ‘मरून कलर सड़िया’ पर शानदार डांस करती दिख रही हैं. मरून साड़ी में आसान और ग्रेसफुल स्टेप्स के साथ उनका यह अंदाज यूपी और बिहार के फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
तान्या मित्तल के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि बिहार से उन्हें बोरा भरकर प्यार भेजा जा रहा है. वहीं दूसरे ने पूछा कि क्या वह भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ नया करने वाली हैं. एक अन्य फैन ने कमेंट किया कि तान्या ने तो भोजपुरी अंदाज में भी दिल जीत लिया.
ALSO READ: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: चारा घोटाला पार्ट-2 की आहट, भाजपा ने न्यायिक जांच की मांग की
