आज का पंचांग – 21 फरवरी 2026, शनिवार | चंद्रमा मीन राशि में तिथि, वार और ग्रह स्थिति के आधार पर जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

News Desk : आज शनिवार, 21 फरवरी 2026 को चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा है. ग्रहों की यह स्थिति कई...

News Desk : आज शनिवार, 21 फरवरी 2026 को चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा है. ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए आत्ममंथन, तो कुछ के लिए प्रगति और लाभ के संकेत दे रही है. आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है.

मेष.

चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में है. आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. सर्दी-जुकाम या हल्का बुखार परेशान कर सकता है. आर्थिक मामलों में जोखिम न लें और किसी को उधार देने से बचें. जमीन-जायदाद या बड़े निवेश के फैसले टाल दें. अधिक लाभ की चाह में नुकसान संभव है. जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे.

♉ वृषभ.

चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है, फिर भी दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. मानसिक तनाव और आंखों में तकलीफ की आशंका है. परिवार में मतभेद से बचें. खर्चों पर नियंत्रण रखें. दुर्घटना से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है. मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम में देरी हो सकती है.

♊ मिथुन.

चंद्रमा दसवें भाव में होने से करियर के लिए दिन अनुकूल है. नौकरी और व्यापार में प्रशंसा मिलेगी. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक लाभ के योग हैं और निवेश की योजना बन सकती है. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वैवाहिक और प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी.

♋ कर्क.

चंद्रमा नवें भाव में है, जिससे भाग्य का साथ मिल सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. विदेश या दूर स्थान से शुभ समाचार मिल सकता है. अचानक धन लाभ संभव है. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. करियर में बदलाव सोच रहे हैं तो पहल कर सकते हैं.

♌ सिंह.

चंद्रमा आठवें भाव में है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. अनावश्यक तनाव और नकारात्मक विचारों से दूर रहें. ऑफिस में मन कम लगेगा. पारिवारिक संबंधों में संयम बरतें. आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी.

♍ कन्या.

सातवें भाव में चंद्रमा वैवाहिक जीवन में हल्का तनाव ला सकता है. खान-पान पर ध्यान दें. व्यापार में विवाद से बचें. नए संबंध बनाने में जल्दबाजी न करें. खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट संभालकर चलें. नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं.

♎ तुला.

छठे भाव में चंद्रमा होने से विरोधियों पर विजय के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ संभव है. परिवार का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए दिन उपयुक्त है.

♏ वृश्चिक.

पांचवें भाव का चंद्रमा संतान पक्ष को लेकर चिंता दे सकता है. निवेश में सावधानी रखें. विवादों से दूर रहें. दोपहर बाद स्थितियां सुधरेंगी और सकारात्मक सोच विकसित होगी. विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है.

♐ धनु.

चौथे भाव में चंद्रमा मानसिक अशांति दे सकता है. परिवार में मतभेद संभव है. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. महत्वपूर्ण निर्णय टालें. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें. प्रेम जीवन में शाम का समय बेहतर रहेगा.

♑ मकर.

तीसरे भाव में चंद्रमा साहस और प्रयास को बल देगा. पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. व्यापार में लाभ और संपत्ति संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है.

♒ कुंभ.

दूसरे भाव का चंद्रमा वाणी पर नियंत्रण की सलाह दे रहा है. अनावश्यक विवाद से बचें. खर्चों पर अंकुश लगाएं. विद्यार्थियों को एकाग्रता में कठिनाई हो सकती है. आर्थिक मामलों में धैर्य रखें. शाम के बाद हालात बेहतर होंगे.

♓ मीन.

चंद्रमा आपकी ही राशि में है. आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकता है. धन के लेन-देन में सावधानी रखें. क्रोध से बचें. मानसिक रूप से थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है. व्यापार सामान्य रहेगा. प्रेम जीवन में धैर्य रखना आवश्यक है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *