रांची: बकाया राशि के भुगतान और अंतिम बिल पास कराने के लिए घुस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुई महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बड़ा झटका लगा है. रांची सिविल कोर्ट स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत ने किरन कुसुम खलखो को जमानत देने से इनकार करते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. एसीबी ने किरण कुसुम खलखो को गुमला जिले से गिरफ्तार किया था. उसकी पोस्टिंग बिशुनपुर प्रखंड के सेरका पंचायत में थी. जहां उसपर आठ हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगा था जिसके बाद एसीबी ने उसे गिरफ्तार किया था.किरण की गिरफ़्तारी 12 मार्च को हुई थी.
घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुई महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम को बेल देने से ACB कोर्ट का इनकार
रांची: बकाया राशि के भुगतान और अंतिम बिल पास कराने के लिए घुस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुई महिला पंचायत सचिव...
सम्बंधित ख़बरें
