Saraikela: सरायकेला में नीमडीह के अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी को अब कुकडू अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त कार्यालय से जारी आदेश में प्रशासनिक हित में यह निर्णय लिया गया.

अगले आदेश तक संभालेंगे कार्यभार
झारखंड कोषागार संहिता 2016 के तहत अगले आदेश तक वे कुकडू अंचल के राजस्व व प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करेंगे.
Also Read: वन विभाग की एनओसी के फेर में अटके हैं राज्य के बड़े प्रोजेक्ट्स, करोड़ों का निवेश दांव पर
गुरुवार को ग्रहण किया प्रभार
गुरुवार को अभय कुमार द्विवेदी ने कुकडू अंचल का प्रभार ग्रहण किया. उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से निभाएंगे.
पहले BDO के पास था अतिरिक्त प्रभार
इससे पहले यह अतिरिक्त प्रभार कुकडू बीडीओ राजश्री ललिता बाखला के पास था. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है.
